फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Action against child labour, 19 child laborers freed

Sambhal News: बाल मजदूरी के खिलाफ कार्रवाई, 19 बाल श्रमिक मुक्त कराए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Action against child labour, 19 child laborers freed
चंदौसी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बाल श्रम रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 16 प्रतिष्ठानों पर बाल श्रमिक चिह्नि कर उन्हें मुक्त कराया गया। इनसे काम कराने वाले प्रतिष्ठान के संचालकाें को नोटिस दिए गए है।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार शर्मा व बाल संरक्षण अधिकारी एकांशु वशिष्ठ और एएचटीयू के प्रभारी एसआई कालेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस टीम को लेकर बाल श्रम रोकने के लिए अभियान चलाया। सबसे पहले टीम कोतवाली के सामने गिफ्ट की दुकान पर पहुंची। यहां एक किशोर काम करते हुए मिला। दुकान स्वामी को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद टीम एक होटल और रेस्टोरेंट में पहुंच गई। हालांकि यहां कोई बाल श्रमिक नहीं मिला। इसके बाद टीम फव्वारा चौक से होते हुए एफआर रोड पहुंची। इस दौरान टीम ने 16 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण किए।
विज्ञापन

निरीक्षण में 19 बच्चों को काम करते हुए चिह्नित किया गया। जिसमें से तीन बालिकाएं हैं। बाल श्रमिकों से काम कराने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि 19 बच्चों को काम करते हुए चिह्नित किया गया है। इनसे काम कराने वाले दुकानदारों को नोटिस देकर सात दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुज वर्मा, एएचटीयू के एसआई दीपक कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. संतोष कुमार, एसआई संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed