फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of beating the student on the principal, reached the police station shouting slogans

Sambhal News: प्राचार्य पर छात्र की पिटाई का आरोप, नारेबाजी करते थाने पहुंचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating the student on the principal, reached the police station shouting slogans
चंदौसी। एसएम डिग्री कॉलेज में हाफ पैंट पहनकर पहुंचे छात्र की प्राचार्य ने हल्की फुल्की पिटाई कर दी। इस बात से नाराज छात्र से सहपाठी एकत्र हो गए और प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गए। वहां कोतवाल द्वारा लिखित शिकायत मांगने छात्र व सहपाठी बिना शिकायत किए लौट गए।
विज्ञापन

एसएम डिग्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। छात्र प्रवेश लेने व अन्य कार्यों के लिए कॉलेज आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को काॅलेज का एक छात्र हाफ पैंट पहनकर पहुंच गया। प्राचार्य दानवीर सिंह यादव ने उसे देख दिया। उन्हें छात्र से आपत्ति जताई और काॅलेज से बाहर जाने को कहा। इस पर छात्र नाराज हो गया और उन्हें जवाब देने लगा।
विज्ञापन

इस बात से प्राचार्य नाराज हो गए और छात्र की पिटाई लगा दी। छात्र की सूचना पर उसके सहपाठी एकत्र हो गए। उन्होंने प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचे। वहां पहुंचकर छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ मारपीट के मामले में कार्रवाई की बात कही। कोतवाल ने लिखित में शिकायत देने को कहा गया। इसके बाद छात्रों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी और वहां से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed