फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of attempted rape of a minor girl arrested in an encounter.

Sambhal News: बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 23 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempted rape of a minor girl arrested in an encounter.
बबराला(संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दाएं पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस व तमंचे में फंसा एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम बालिका घर से गायब हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद देर शाम गांव के लोगों ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित एक तालाब के किनारे बालिका के पड़े होने की सूचना दी। परिवार के साथ ही गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो बालिका बेसुध पड़ी थी। उसके मुंह में घास लगी हुई थी।
विज्ञापन

परिजन उसे गुन्नौर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया, लेकिन शुक्रवार काे बालिका की हालत बिगड़ गई। बाद में परिवार के लोग उसे चंदौसी लेकर आए और यहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद एएसपी मनोज कुमार रावत, सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा व थाना प्रभारी नितेश सहरावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी की थी। परिवार वालों ने बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विवेचना में गांव के ही संदीप का नाम प्रकाश में आया।
एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार 22 जून को भोर के समय थाना पुलिस ने बबराला से रजपुरा को जाने वाली सड़क पर ग्राम नगरिया काजी के पास से अभियुक्त संदीप को घेर लिया। सभी आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। इसमें सिपाही भोलू भी घायल हो गए।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गयी फायरिंग में अभियुक्त भी दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भेजा गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed