{"_id":"6797f5c1450034eefd091519","slug":"accountant-accused-of-taking-money-demand-for-action-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-118685-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लेखपाल पर रुपये लेने का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लेखपाल पर रुपये लेने का आरोप, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संभल। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव भवालपुर बांसली के लोगों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर घूस लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घूस के रुपये लेने के बाद जब लोगों ने टोकाटाकी की तो लेखपाल भागने लगे और रास्ते में यह रुपये निकालकर फेंक दिए। जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि गांव में तैनात क्षेत्रीय लेखपाल ने खेत में किसान यतेंद्र सिंह द्वारा ईख के अवशेष जलाने को लेकर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का दबाव बनाया और कार्रवाई न हो, इसकी एवज में पांच हजार रुपये मांगे। आरोप है कि तीन हजार रुपये में यह सहमति बनी। किसान से रुपये लेकर लेखपाल मौके से चल दिए। इस पर ग्रामीणों ने पीछा किया और वीडियो बनाया। एसडीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान देवेश कुमार, सुधीर कुमार, महिपाल सिंह, अमित कुमार सचिन कुमार, हेमंत कुमार तनुराज, गोपेंद्र सिंह आदि रहे। संवाद