फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ABVP staged a protest... raised issues concerning female students.

Sambhal News: अभाविप ने दिया धरना.... छात्राओं के मुद्दे उठाए

Wed, 09 Sep 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 09 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
ABVP staged a protest... raised issues concerning female students.
चंदौसी के एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में प्रदर्शन करती छात्राएं व एबीवीपी के पदा​धिकारी - संवाद
चंदौसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में धरना दिया। प्रभारी प्राचार्य डॉ, संगीता गोयल और पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने उनकी मांगें सुनीं और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। कार्यवाहक प्राचार्य को ज्ञापन देकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने व अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि कॉलेज में छात्राओं से कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए जाने की शिकायत मिली है। इस संबंध में प्राचार्य को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि ऐसा किया जा रहा है तो इसका नियम और शासनदेश दिखाएं. यदि कोई नियम नहीं है तो इसे तत्काल रोका जाए। ज्ञापन में कई अन्य मांगें भी उठाई गई हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद आगे आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री दिवाकर बाबरा, विभाग संयोजक पीयूष बिधौलिया, जिला संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव, विभाग छात्रा प्रमुख निहारिका दिलेर, कार्यकारिणी सदस्य तान्या, विभाग छात्रा प्रमुख कंचन आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महाविद्यालय की प्रबंध समिति की अवैतनिक सचिव एवं पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आश्वासन दिया है कि किसी भी छात्रा का अहित नहीं होने दिया जाएगा। -डॉ. रंजना अग्रवाल, कार्यवाहक प्राचार्या

यह भी हैं मांगें
एनसीसी की प्रवेश प्रक्रिया स्पष्ट नियमों के अनुसार कराई जाए।
पाठ्यक्रम एवं शिक्षकों की स्थिति की पूरी जानकारी दी जाए।
शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसकी व्यवस्था की जाए।
कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं और रखरखाव के संबंध में जानकारी दी जाए।
एनसीसी छात्राओं की सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
एनसीसी शिविर के आयोजन में अनावश्यक विलंब न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed