फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   About 30 million businesses in the district

जिलेभर में करीब 30 करोड़ का हुआ कारोबार, ऑटोमोबाइल की इस बार रही चांदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
About 30 million businesses in the district
चंदौसी में सराफा दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : CHANDAUSI
संभल/चंदौसी। धनतेरस बाजार के लिए खुशहाली लेकर आया। जिलेभर में करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। बड़ा कारोबार चंदौसी में हुआ है। इसके बाद संभल में कारोबार ने उछाल मारा है। इसी तरह बहजोई व गुन्नौर में भी कारोबारी खुश नजर आए। सबसे अच्छा कारोबार ऑटो मोबाइल का हुआ है। इसके बाद सराफा कारोबार की चमक वापस आई है। लगातार दो वर्ष से मंदी की मार झेल रहा बाजार इस धनतेरस पर खुशहाल हुआ है। सुबह से देर रात तक जिलेभर के बाजार गुलजार नजर आए। संभल में कारोबार ऑटोमोबाइल का अच्छा रहा। करीब चार करोड़ के वाहन लोगों ने खरीदे हैं। इसके बाद करीब एक करोड़ से ज्यादा का कारोबार सराफा का रहा। बर्तन, इलेक्ट्रोनिक व अन्य घरेलू उपकरण की भी जमकर बिक्री हुई है। वहीं चंदौसी में 22 करोड़ का कारोबार हुआ है। आठ करोड़ का कारोबार तो सराफा का हुआ है और सबसे बड़ा कारोबार ऑटोमोबाइल का 12 करोड़ के आसपास अनुुमानित है। कोरोना संक्रमण के चलते दो वर्ष से बाजार ठप था।इस बार धनतेरस पर बाजार में खुशहाली आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed