{"_id":"6186d0c27e85f455d87cf7a9","slug":"about-12-crores-sent-to-the-accounts-of-parents-of-children-chandausi-news-mbd408595544","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के अभिभावकों के खातों में भेजे गए करीब 12 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के अभिभावकों के खातों में भेजे गए करीब 12 करोड़
विज्ञापन
बहजोई। डीबीटी को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के शुभारंभ का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। शनिवार को शाम करीब पांच बजे कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू ने बच्चों को पुरस्कार दिए। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 2 लाख 31 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जानी है। फिलहाल 1 लाख 14 हजार 858 बच्चों के अभिभावकों के खातों में 12 करोड़ 63 लाख 43 हजार 800 रुपये की धनराशि भेजी गई है।
एएओ ने बताया कि डीबीटी के माध्यम से प्रति बच्चा 11 सौ रुपये के हिसाब से धनराशि भेजी गई है। इसमें बच्चे को 600 रुपये से यूनिफार्म, 200 रुपये से स्वेटर, 150 रुपये से जूता व मौजा तथा 150 रुपये से स्कूल बैग लेना है। इस बीच जिलेभर में विकासखंड वार भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड्गवंशी व ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा सुगंधा सिंह समेत शिक्षा विभाग से डीसी दीनदयाल शर्मा, मुकेश पाठक, सचिन सक्सेना व आकाश कुमार तथा संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।