फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A youth was beaten up on suspicion of gambling, a case was registered.

Sambhal News: जुआ पकड़वाने के शक में युवक के साथ मारपीट, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A youth was beaten up on suspicion of gambling, a case was registered.
धनारी(संभल)। गांव दिनौरा निवासी हरिओम शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि रविवार रात नौ बजे वह जंगल (खेत) से घर आ रहा था। तभी गांव के ही रामरतन ने पीड़ित का रास्ता रोक लिया और कहने लगा कि हमारा जुआ पुलिस से पकड़वाएगा। इसी बात पर वह गाली गलौज करने लगे। पीड़ित द्वारा गाली गलौज का विरोध करने पर रामरतन ने अपने भतीजे नीलेश यादव, भूपेंद्र और हरि बाबू के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। वहीं, पुलिस ने तहरीर का संज्ञान लेते हुए तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन

...............

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 11 पर केस दर्ज
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव सुनवर सराय में मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गांव सुनवर सराय में मंगलवार सुबह दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पर एसआई अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। झगड़े में राजू, विनेश और महावीर घायल हो गए। इस मामले में एसआई अशोक कुमार की तहरीर पर दोनों पक्षों के देवकी, महावीर, जगदीश, अशोक, बनवारी, सूबेदार, बिजनेस, दिनेश, राजू, निहाल सिंह और सुनील उर्फ चिता सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed