{"_id":"648b6c1cdf0ec20ac604ef1a","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-sambhal-news-c-15-1-175910-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चालक को झपकी आने पर डीसीएम आगे जा रहे वाहन से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चालक को झपकी आने पर डीसीएम आगे जा रहे वाहन से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र में गांव फतेहपुर के पास सुबह करीब छह बजे चालक को झपकी आ गई और डीसीएम आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में शीश तोड़कर सड़क पर गिर युवक डीसीएम के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक व युवक का रिश्तेदार मौके से फरार हो गए।
सहसवान थाना क्षेत्र के डूड़ा खैरपुर निवासी अजीम (25) दिल्ली तरबूज बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार को सुबह उसका रिश्तेदार का मामा दिल्ली से डीसीएम में सामान भरकर अपने बदायूं के गांव जा रहा था। उसके साथ ही डीसीएम में अजीम भी अपने गांव जा रहा था। जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाईवे पर सुबह साढ़े बजे फतेहपुर गांव के नजदीक पहुंचने पर डीसीएम चालक को झपकी लग गई और डीसीएम आगे जा रहे बड़े वाहन से टकरा गई।
हादसे में अजीम अहमद डीसीएम का शीशा तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरा और डीसीएम की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। आगे जा रहे वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में डीसीएम चालक व अजीम का रिश्तेदार बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के हेतु भेज दिया है। डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है। डीसीएम चालक लड्डन मौके से फरार है।