{"_id":"6859aea4e1a599616106533b","slug":"a-young-man-reached-the-girls-house-before-the-relationship-was-confirmed-people-thrashed-him-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123957-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रिश्ता पक्का होने से पहले युवती के घर पहुंचा युवक, लोगों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रिश्ता पक्का होने से पहले युवती के घर पहुंचा युवक, लोगों ने धुना
Tue, 24 Jun 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में एक युवक रिश्ता पक्का होने से पहले ही युवती से मिलने रात में उसके घर पहुंच गया। पड़ोसियों ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना देकर युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया। दोनों पक्षों ने तय किया है कि अब मंगलवार को मेहमानों और दावत के बिना ही दोनों का निकाह पढ़ाया जाएगा।
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने करीब बीस दिन पहले अपनी बेटी के रिश्ते के लिए थाना क्षेत्र के ही गांव में युवक की तलाश की थी। कई दिन पहले लड़की पक्ष के लोग लड़का देखने के लिए उसके घर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों ने आपस में फोन नंबर का आदान प्रदान किया था। इन्हीं फोन नंबर के जरिए युवक-युवती के बीच बातचीत शुरू हो गई। दो दिन पहले शनिवार रात युवक युवती से मिलने उसके घर जा पहुंचा। पड़ोसियों ने युवक को घर में घुसते देख लिया।
युवती के पिता को पड़ोसियों ने सूचना दी तो परिजनों ने नाकेबंदी कर युवक को घर में ही धर दबोचा और फिर शुरू हुई लात-घूंसाें से जमकर पिटाई की। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक के घर सूचना दी तो उसके परिजन पहुंच गए। रात में ही तय हुआ कि मंगलवार को बिना दावत और मेहमानों के युवक और और युवती का निकाह होगा। यह मामला चर्चा का विषय बना है।