फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man lost his life after colliding with a truck parked on the roadside in the fog.

Sambhal News: कोहरे में सड़क किनारे खड़े ट्रक ने ली युवक की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A young man lost his life after colliding with a truck parked on the roadside in the fog.
धनारी(संभल)। घने कोहरे के कारण आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर मानकपुर तिराहे के पास सोमवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर लगने से बाइक सवार पुष्पेंद्र सिंह (28) की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर जा रहे मृतक के साले और सास भी इसी खड़े ट्रक में बाइक टकराने से घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कूबरी भूड़ निवासी पुष्पेंद्र सिंह सोमवार को अपनी ससुराल बबराला थाने के बाघऊ की मंढै़या गया था। वहां से रात में करीब 8:30 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। कोहरा बढ़ने के कारण दृष्यता लगभग शून्य हो गई थी। बताया जाता है कि आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर मानकपुर तिराहे के पास रोड के किनारे एक ट्रक खड़ा था। घने कोहरे ट्रक नजर नहीं आया और पुष्पेंद्र की बाइक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पुष्पेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से पुष्पेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए और उपचार के लिए घायल को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पुष्पेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अहम बात यह है कि पुष्पेंद्र का एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर उसकी ससुराल बाघऊ की मंढै़या से साला पूरन व सास सोमवती बाइक से अस्पताल जा रहे थे। बाइक चला रहे पूरन को भी यह ट्रक नजर नहीं आया और वह भी इससे टकरा गया। हादसे में दोनों मां-बेटे घायल हो गए। इनका निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया जा रहा है। पहले हादसे के बाद भी पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में नहीं ले सकी और दूसरा हादसा होने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घने कोहरे के चलते हाईवे पर हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे खड़े पेड़ों व बोर्डों पर रिफलेक्टर टेप लगाए गए हैं, ताकि हादसों को रोका जा सके।




-------------------------------------

कोहरे में वाहन चलाते समय रहें सतर्क व सावधान



धनारी। हर वर्ष कोहरे के कारण सैकड़ों हादसे होते हैं। कई लोगों की जान भी चली जाती है, लेकिन फिर भी लोग सबक नहीं लेते। रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े वाहन अक्सर दुर्घटना का कारण बनते हैं। इन दिनों में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियाें से अधिक हादसे होते हैं। बिना इंडिकेटर और रिफलेक्टर के सड़क पर चलने वाले या किनारे खड़े होने वाले वाहन पीछे से आने वाले वाहन चालकों को नजर नहीं आते और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। यातायात प्रभारी दुष्यंत चौधरी का कहना है कि वाहनों में कोहरे के दौरान यलो लाइट का प्रयोग किया जाना चाहिए। इसके साथ ही कम स्पीड में रोड किनारे की सफेद पट़्टी के सहारे आगे बढ़ना चाहिए। कोहरे में चलते समय पार्किंग लाइट चालू रहनी चाहिए। बहुत जरूरी हो तभी कोहरे में वाहन चलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह स्वयं व उनकी टीम ट्रक व ट्रैक्टर ट्रालियों से लेकर साइकिल तक पर लगातार रिफलेक्टर टेप लगाने का काम कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed