फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man injured in a land dispute died and a roadblock was created by stopping the hearse.

Sambhal News: भूमि विवाद में घायल युवक मौत के बाद शव वाहन रोक कर लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a land dispute died and a roadblock was created by stopping the hearse.
संभल के जुनावई थाने के नजदीक मेरठ-बदायूं हाईवे पर शव एम्बुलेंस रोक कर जाम लगाते परिजन व ग्रामीण
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र में गंगा किनारे की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में घायल हुए गांव खिरकबाड़ी निवासी युवक दानवीर (22) की मौत हो गई। शनिवार को जब अलीगढ़ से शव लाया गया तो परिजनों ने थाने के बाहर शव वाहन रोक कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने विवादित जमीन की पैमाइश कराने व हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटा तक तमाम वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के साधु मढ़ी आश्रम से आगे गंगा किनारे खाली पड़ी भूमि पर अपना-अपना कब्जा बताने को लेकर छह नवंबर को तीन गांव के दो पक्षों लोगों में टकराव के बाद लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई थी। इसमें दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर चौकी प्रभारी संदीप कुमार की सूचना पर 17 नामजद तो 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 14 लोगों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में घायल हुए दानवीर सिंह का कई दिनों से अलीगढ़ एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को दिल्ली ले जाते समय रास्ते में दानवीर की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को परिजन एंबुलेंस से शव लेकर थाने पहुंचे और थाने के नजदीक एंबुलेंस रोक कर जाम लगा दिया। सैकड़ों की तादाद में पुरुष और महिलाएं सड़क पर बैठ गए।
सूचना पर थाना पुलिस के साथ गुन्नौर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ आलोक कुमार सिद्धू व एसडीएम अवधेश कुमार भी पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर आश्वासन दिया और जाम खुलवाया।

गुन्नौर सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया मृतक के परिजनों शव वाहन को थाने के सामने रोक कर तहसील स्तर से विवादित जमीन की पैमाइश करने तथा विपक्षी लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने के सामने शव वाहन रोक कर जाम लगा दिया था। आश्वासन देने पर परिवार के लोगों को समझाने के बाद आधा घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed