Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man died after colliding with a freight train

Sambhal News: रविवार को थी बहन की शादी, दूसरे दिन रेल ट्रैक पर मिला भाई का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A young man died after colliding with a freight train
बनियाठेर। गुमथल गांव में सोमवार को दिल दहाने वाली घटना हुई। यहां बहन की विदाई के कुछ पल बाद ही भाई बंटी सिंह (33) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे शादी की खुशी गम में बदली गई।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र गांव पचाक निवासी अमर सिंह की बेटी अर्चना की रविवार की रात बरात आई थी। रात में सब कुछ सही तरह से निपट गया। सुबह परिजनों ने हंसी खुशी बेटी को विदा किया। इसी बीच सूचना मिली कि गुमथल स्टेशन के पास बड़े बेटे बंटी की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे, यहां ट्रैक पर बंटी का क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

बंटी ट्रैक पर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। पिता अमर सिंह ने बताया कि बंटी चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। एटा में रहकर बिजली फिटिंग का काम करता था। वह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। उसकी मौत से पत्नी पूनम और मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनियाठेर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

---------------
रातभर शादी में नहीं दिखाई दिया बंटी
परिजनों के अनुसार बंटी अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आया था। लेकिन रातभर शादी में दिखाई नहीं दिया। उससे फोन पर भी संपर्क नहीं हो पाया। सुबह लोगों से उसकी मौत की खबर मिली। वह ट्रैक पर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी भी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed