फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man climbed a tower more than 100 feet high, while the police remained spectators.

Sambhal News: 100 फीट से ऊंचे टावर पर चढ़ा युवा, तमाशबीन बनी रही पुलिस

Sun, 10 May 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed a tower more than 100 feet high, while the police remained spectators.
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी सोमपाल (35) शनिवार की दोपहर करीब एक बजे एक खेत में लगे 100 फीट से ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। परिजनों ने उसे उतारने का प्रयास किया, लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा। देर रात तक पुलिस तमाशबीन बनी रही, लेकिन युवक को टावर से उतारने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

देररात तक युवक टावर पर ही चढ़ा बैठा रहा और खेत स्वामी और उनकी पत्नी को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। दंपती के रिश्तेदारी में होने की वजह से वह मौके पर नहीं पहुंच सके, जिस पर युवक नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। युवक की मां लीलावती ने बताया कि कई वर्ष पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। वह मानसिक रूप से परेशान हैं और अपनी 10 वर्षीय बेटी राधा के साथ रहता है। शनिवार की दोपहर बेटी को लेकर टावर पर चढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन बेटी रोने लगी तो अकेला ही टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


सिर्फ आवाज लगाती रही पुलिस, नहीं बुलाई दमकल
दोपहर करीब एक बजे युवक टावर पर चढ़ गया था। करीब दो बजे पुलिस भी पहुंच गई थी। देर रात तक पुलिस और परिजन युवक के खुद ही उतरने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर रात तक वह टावर से नीचे नहीं उतरा। पुलिस युवक को नीचे उतरने के लिए सिर्फ आवाज लगाती रही, जबकि आपात स्थिति में क्रेन, जाल व सीढ़ी आदि की व्यवस्था नहीं की। देर रात तक दमकल टीम को नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी आने पर युवक की जान को खतरा
इन दिनों आंधी-बारिश का मौसम है और देर रात तक युवक टावर पर चढ़ा बैठा था। यदि ऐसे में आंधी आ जाए तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। कैलादेवी थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर भेज दी है। युवक को नीचे उतारने के लिए प्रयास किया जा रहा है।


हमारे पास कोई सूचना नहीं आई है। यदि सूचना मिलती तो हम टीम को भेजकर युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू करते। -सनद पटेल, प्रभारी अग्निशमन केंद्र, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed