फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A woman riding in an auto-rickshaw died after it was hit by a pickup truck.

Sambhal News: पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत

Sun, 18 Jan 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 18 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A woman riding in an auto-rickshaw died after it was hit by a pickup truck.
बहजोई। बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर गांव मिर्जापुर के निकट घने कोहरे के कारण पिकअप वाहन की टक्कर से ऑटो सवार थाना हयातनगर के गांव आढौल निवासी महिला अफसाना (40) की मौत हो गई। उसका पति इकबाल व गांव का ही भीमसेन घायल हो गया।
विज्ञापन

ऑटो सवार जिला बदायूं के बिसौली के गांव फिरोजपुर निवासी सचिन उसकी पत्नी गुड़िया व 3 वर्षीय बेटा देवांश समेत मोहल्ला गोलागंज निवासी निजी शिक्षक डालचंद घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा शनिवार को सुबह करीब सवा सात बजे हुआ।
विज्ञापन

घायल शिक्षक डालचंद का कहना था कि वह रोजाना की तरह ऑटो में सवार होकर विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में पिकअप वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। घायल इकबाल का कहना था कि बदायूं कोर्ट में तारीख करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में हादसा हो गया। घायल सचिन ने बताया कि वह हरियाणा से पत्नी व बेटे के साथ ऑटो में सवार होकर घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया। घायलों के मुताबिक ऑटो में दस सवारी थीं।

प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया है। पिकअप वाहन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed