फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A villager stood with folded hands in the flames of Holi and got burnt.

Sambhal News: जलती होली के बीच लपटों में हाथ जोड़कर जा खड़ा हुआ ग्रामीण, झुलसा

Fri, 06 Mar 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 06 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A villager stood with folded hands in the flames of Holi and got burnt.
जुनावई (संभल)। बुधवार को सुबह के समय होलिका दहन के दौरान आग की लपटों के बीच खड़े व्यक्ति को देखकर हंगामा हो गया। तभी एक युवक साहस जुटा कर जलती आग से व्यक्ति को पकड़कर बाहर खींच लाया। झुलसा व्यक्ति जंगल की तरफ भाग निकला। तभी गांव के लोगों बाइक दौड़ा कर उसको पकड़ लिया और गुन्नौर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं बचाने के प्रयास में एक युवक के हाथ झुलस गए।
विज्ञापन



गुन्नौर थाना क्षेत्र नदरोली गांव में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे करीब गांव के लोगों ने होलिका दहन किया। होलिका दहन के दौरान आग की लपटें निकलने पर गांव के लोग स्वयं के खेतों से लाए जौ की बालियों को भूनने में मशगूल थे। इस दौरान थाना धनारी क्षेत्र के सिंहपुर गांव के रहने वाले वीरपाल भी अपने ससुर मलखान सिंह एवं सालों के साथ होलिका दहन में शामिल होने गए थे। इसी दौरान वीरपाल जलती हुई होलिका दहन के ऊपर चढ़ गए और दोनों हाथ जोड़ कर आग की लपटों के बीच जाकर खड़े हो। मौजूद लोगों की जब नजर पड़ी तो अफरातफरी मच गई। चीख पुकार मचने लगी। गांव के रहने वाले नीरेश कुमार ने साहस कर आग की लपटों के बीच पहुंचकर वीरपाल को खींचकर बाहर निकाला। आग की लपटों से बाहर आने पर वीरपाल जंगल की तरफ भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर उसे पकड़ लिया और जले हुए कपड़ों को हटा कर वीरपाल को गांव को लाने के बाद गुन्नौर के प्राइवेट चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गए। जहां वीरपाल का उपचार चल रहा है। वहीं वीरपाल को बचाने के प्रयास में नीरेश के हाथ भी झुलस गए। जिससे उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


नदरोली गांव के रामभूप तथा सिंहपुर गांव के नरेश पाल सिंह ने बताया वीरपाल सिंह अपनी ससुराल नदरोली गांव में होली पर्व मनाने के लिए गए थे। जबकि वीरपाल एक सत्संग से जुड़े अनुयायी भी हैं। वहीं इन दोनों के द्वारा जानकारी में बताया गया कि वीरपाल एक सत्संग में काफी दिनों से जुड़े हुए हैं। होलिका दहन के दौरान उन्हें होलिका एक ढेर सा दिखाई देने पर वह उसके ऊपर चढ़ गए। परंतु उन्हें उस समय को आग महसूस नहीं हुई। आग की लपटों से घिरे वीरपाल को जलन महसूस हुई। तब उन्होंने नदरोली के ग्रामीणों से बचाने की गुहार लगाई। वीरपाल गाजियाबाद दिल्ली में गोलगप्पे बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed