{"_id":"6237887b9c7b0d7ea646f63b","slug":"a-truck-full-of-tiles-overturned-on-the-highway-jammed-for-half-an-hour-chandausi-news-mbd4221048140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टाइल्स से भरा ट्रक पलटा, आधा घंटा लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टाइल्स से भरा ट्रक पलटा, आधा घंटा लगा जाम
विज्ञापन
आगरा मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुन्नौर स्थित गैस गोदाम के पास टाइल्स से भरा ट्रक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हाईवे पर टाइल्स बिखर जाने से आवागमन बाधित हो गया और करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ी टाइल्स हटवाई। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
रविवार को राजस्थान से टाइल्स लेकर ट्रक संभल जनपद के बहजोई कस्बे में जा रहा था। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे गुन्नौर से निकलने पर मुरादाबाद- आगरा नेशनल हाईवे पर गैस गोदाम के पास ट्रक के सामने अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक, परिचालक सकुशल बच गया। ट्रक में भरी टाइल्स सड़क पर दूर तक फैल गई। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। वाहनों की ओर दोनों ओर लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक, परिचालक व अन्य लोगों की मदद से टूटी टाइल्स को हाईवे से अलग हटवाया। करीब आधा घंटा बाद पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया और यातायात चालू कराया।
गुन्नौर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि ट्रक लोड से भरा था और गति भी तेज थी, अचानक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक पलटा गया था। टूटी टाइल्स हटवाकर यातायात चालू करा दिया गया था।