{"_id":"69470946854da1d4c30574f0","slug":"a-tractor-trolley-loaded-with-sugarcane-overturned-on-the-highway-causing-a-traffic-jam-sambhal-news-c-204-1-chn1003-125382-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाइवे पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाइवे पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, लगा जाम
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित आटा गांव के निकट मोड़ पर शनिवार की शाम गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद चालक व परिचालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर भाग गए। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
शनिवार की शाम छह बजे करीब गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली मझावली स्थित शुगर मिल की ओर जा रही थी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के गांव आटा से आगे मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ये देख चालक समेत ट्रैक्टर पर सवार लोग भाग गए। जिससे यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
सूचना पाकर आटा चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा मौके फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गए। इस दौरान तमाम वाहनों को आटा गांव के रास्ते से होकर निकाला गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। जाम में फंस कर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।