फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A special coincidence of planetary constellation being made on Mahashivratri now, money related problems will go away

अबकी महाशिवरात्रि पर बन रहा ग्रह नक्षत्र का खास संयोग, धन संबंधी समस्याएं होंगी दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
A special coincidence of planetary constellation being made on Mahashivratri now, money related problems will go away
संभल। भगवान भोलेनथ और माता पार्वती के विवाह के उत्सव को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का पर्व इस साल मंगलवार एक मार्च को मनाया जाएगा। भगवान शिव को समर्पित यह त्योहार इस साल बेहद खास होने जा रहा है। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर इस साल दो शुभ संयोग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन पंचग्रही योग भी बन रहा है। शुभ संयोग और शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की आराधना करने से उनके भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी। इस दिन सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ जमा हो जाती है। सभी भक्त प्रभु की पूजा-अर्चना में जुट जाते हैं। कई लोग इस दिन अपने-अपने घरों में रुद्राभिषेक भी करवाते हैं. भगवान भोलेनाथ की कई प्रकार से पूजा अर्चना की जाती है, लेकिन महाशिवरात्रि पर यदि भक्त बेलपत्र से भगवान शिव की विशेष पूजा करें तो उनके धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

खास संयोग
- ज्योतिषाचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर इस साल धनिष्ठा नक्षत्र में परिघ योग रहेगा। धनिष्ठा के बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा, जबकि परिध योग के बाद शिव योग लगेगा। परिध योग में शत्रुओं के खिलाफ बनाई रणनीतियों में सफलता मिलती है। शत्रुओं पर विजय हासिल करने के लिए इसे बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर ग्रहों का योग
महाशिवरात्रि पर इस बार ग्रहों का विशेष योग बन रहा है। 12वें भाव में मकर राशि में पंचग्रही योग बनेगा। इस राशि में मंगल और शनि के साथ बुध, शुक्र और चंद्रमा रहेंगे। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति बनी रहेगी। चौथे भाव में राहु वृषभ राशि में रहेगा, जबकि केतु दसवें भाव में वृश्चिक राशि में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन विधि
-ज्योतिषाचार्य आचार्य शोभित शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराएं। केसर के आठ लोटे जल चढ़ाएं। पूरी रात्रि का दीपक जलाएं। चंदन का तिलक लगाएं। बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, तुलसी, जायफल, कमल गट्टा, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं। सबसे बाद में केसर युक्त खीर का भोग लगा कर प्रसाद बांटें।
प्रहर के अनुसार शिवलिंग स्नान विधि
सनातन धर्म के अनुसार शिवलिंग स्नान के लिए रात्रि के प्रथम प्रहर में दूध, दूसरे में दही, तीसरे में घृत और चौथे प्रहर में मधु, यानी शहद से स्नान कराने का विधान है। इतना ही नहीं चारों प्रहर में शिवलिंग स्नान के लिए मंत्र भी अलग हैं।
प्रथम प्रहर में- ‘ह्रीं ईशानाय नम:’
दूसरे प्रहर में- ‘ह्रीं अघोराय नम:’
तीसरे प्रहर में- ‘ह्रीं वामदेवाय नम:’
चौथे प्रहर में- ‘ह्रीं सद्योजाताय नम:
इसके साथ ही व्रती को पूजा, अर्घ्य, जप और कथा सुननी चाहिए और स्तोत्र पाठ करना चाहिए। अंत में भगवान शिव से भूलों के लिए क्षमा जरूर मांगनी चाहिए।

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
एक मार्च को यह शिवरात्रि सुबह तीन बजकर 16 मिनट से शुरू होकर बुधवार 2 मार्च को सुबह 10 तक रहेगी। रात्रि की पूजा शाम को छह बजकर 22 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 33 मिनट तक होगी। शिवरात्रि में जो रात का समय होता है उसमें चार पहर की पूजा होती है।
महाशिवरात्रि चार पहर की पूजा का समय
-पहले पहर की पूजा- एक मार्च, 2022 शाम 6:21 मिनट से रात्रि 9:27 मिनट तक
-दूसरे पहर की पूजा- एक मार्च रात्रि 9:27 मिनट से 12: 33 मिनट तक
-तीसरे पहर की पूजा- एक मार्च रात्रि 12:33 मिनट से सुबह 3 :39 मिनट तक
-चौथे प्रहर की पूजा- दो मार्च सुबह 3:39 मिनट से 6:45 मिनट तक
व्रत पारण का शुभ समय
दो मार्च, 2022 दिन बुधवार को 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed