{"_id":"69dbff3b9e6a74db940247a9","slug":"a-report-was-filed-against-four-people-for-entering-a-house-and-assaulting-them-sambhal-news-c-204-1-chn1001-128481-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: घर में घुसकर मारपीट करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: घर में घुसकर मारपीट करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जुनावई। थाना पुलिस ने रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट और पथराव के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव पुशावली निवासी प्रमोद ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट कर घायल करने और पथराव करने का आरोप लगाया था। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते शनिवार रात आठ बजे गांव का ही वीरपाल व उसके भाई देवेंद्र व परमवीर और सुघड़ पाल उसके घर पर आए और आते ही गाली गलौज करने लगे।
इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी और मां के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आने लगे, तो आराेपी अपने घर की छत पर चढ़ गए और पीड़ित के घर पर उन्हाेंने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद