फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A police post will be built in the ground in front of Jama Masjid

Sambhal News: जामा मस्जिद के सामने स्थित मैदान में बनेगी पुलिस चौकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
A police post will be built in the ground in front of Jama Masjid
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल से सतर्क हुए पुलिस-प्रशासन ने जामा मस्जिद के नजदीक पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया है। यह पुलिस चौकी जामा मस्जिद के सामने स्थित मैदान में बनाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एएसपी के नेतृत्व में पुलिस चौकी के लिए जमीन की पैमाइश की गई। नगर पालिका की टीम ने नींव खोदाई शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगाें ने पहुंचकर अपनी पुश्तैनी जमीन होने का दावा किया। एसडीएम ने दावे को खारिज कर दिया है। जिस जमीन में पुलिस चौकी का निर्माण होना है वह जामा मस्जिद के नाम वक्फ जमीन में बनाया जाना है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। एहतियाती तौर पर सुरक्षा 24 नवंबर से जामा मस्जिद के नजदीक है। इसी क्रम में अब पुलिस चौकी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
शहर में निगरानी के लिए लगाए जाएंगे सीसीटीवी
संभल। 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद एहतियाती तौर पर चौकसी लगातार बरती जा रही है। इसी क्रम में अब शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे पूरे शहर में निगरानी की जा सके। डीएम ने बताया कि पालिका की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए अलग अलग स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed