फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A plant worth Rs 5 crore stalled in a matter of Rs 5,000

Sambhal News: पांच हजार के फेर में पांच करोड़ का प्लांट ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
A plant worth Rs 5 crore stalled in a matter of Rs 5,000
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

पॉली पंप के खराब होने से पिछले एक माह से अधिक समय से पांच करोड़ की लागत से बना एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) बंद पड़ा है। पंप की मरम्मत में सिर्फ पांच हजार रुपये का खर्च है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते प्लांट न चलने से शौचालय से निकलने वाली गंदगी इधर-उधर फेंकी जा रही है।

अमृत योजना के तहत चंदौसी नगर पालिका में ट्रंचिंग ग्राउंड पर 2022 में एफएसटीपी, सड़क बनाने, सूसपूल वाहन खरीदने, बाउंड्री आदि बनाने में करीब 5.21 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जलनिगम ने किया था। पिछले करीब सात माह से कार्यदायी संस्था प्लांट का संचालन कर रही थी, लेकिन एक माह पहले प्लांट नगर पािलका को हैंडओवर किया गया था। तब से ही यह प्लांट बंद पड़ा है। इस मामले में कार्यदायी संस्था के जेई इमरान से जानकारी की, तो उन्होंने बताया कि इसका पाॅली पंप खराब हो गया है। पंप में मिट्टी जमी होगी अथवा पॉलीथिन फंस गई होगी।
विज्ञापन

चलाकर देखा था, मोटर घूम रही है, लेकिन आवाज अधिक है। यह मामूली का सा काम है, जिसके कारण पिछले करीब एक माह से प्लांट बंद पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि इसको मिस्त्री अथवा इंजीनियर आकर भी ठीक कर सकता है, लेकिन पालिका ने अभी तक इसका संज्ञान नहीं लिया है। इस पंप की मरम्मत में अधिकतम पांच हजार रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का किराया निर्धारित नहीं
कार्यदायी संस्था ने करीब छह माह संचालित करने के बाद एफएसटीपी को नगर पालिका के हैंडओवर कर दिया है। सेंटर पर लगे कर्मचारी सूसपूल वाहन यानी सीवर सक्शन मशीन से शौचालयों का सीवरेज निकालकर सेंटर पर लाएंगे। पालिका ने अभी तक प्लांट पर संचालित वाहनों का किराया निर्धारित नहीं किया है। इस माह बोर्ड बैठक भी हो गई। इस बोर्ड बैठक में भी इसका प्रस्ताव नहीं रखा गया।
कार्यदायी संस्था शौचालय के सीवरेज की सफाई के ले रही थी पांच हजार रुपये

कार्यदायी संस्था जलनिगम शौचालयों का सीवरेज खाली कराने का करीब पांच हजार रुपये ले रही थी। संस्था का दावा है कि इसमें करीब 2500 रुपये वाहन के डीजल पर खर्च हो रहे थे। इसके अलावा एक ड्राइवर, एक सफाई कर्मी की मजदूरी आदि शामिल थी।

- एफएसटीपी सेंटर को करीब एक माह पहले पालिका ने ले लिया था। इसमें कुछ खराबी आई है। कार्यदायी संस्था की ही देखरेख की जिम्मेदारी है। उन्हें बताया गया है। जल्द ही इसे चालू करा दिया जाएगा। पालिका की ओर से शौचालय का सीवरेज खाली करने का किराया भी निर्धारित कराया जाएगा। - आरके भार्गव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article