{"_id":"686593316f7faa1f08072552","slug":"a-panchayat-utsav-bhawan-and-144-digital-libraries-will-be-constructed-in-the-district-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-124266-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिले में एक पंचायत उत्सव भवन व 144 डिजिटल लाइब्रेरी का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिले में एक पंचायत उत्सव भवन व 144 डिजिटल लाइब्रेरी का होगा निर्माण
Thu, 03 Jul 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। जिले में एक पंचायत उत्सव भवन व 144 डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण होगा। बाद में प्रत्येक विधानसभा स्तर पर पंचायत उत्सव भवन व 144 लाइब्रेरी और बनाई जाएंगी। इसके लिए डीएम राजेंद्र पैंसिया ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बुधवार को हुई बैठक में डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष में जिले में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होना है। वहीं बाद में यह पंचायत उत्सव भवन विधानसभा स्तर पर बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पंचायत उत्सव भवन का उपयोग गांव में विवाह आदि समारोह के लिए होगा। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से पंचायत उत्सव भवन का संचालन किया जाएगा। इस बीच डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की ओर से पंचायत उत्सव भवन के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। डीपीआरओ ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण के लिए जिले की 288 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। वर्तमान वित्त वर्ष में 144 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में एलईडी टीवी समेत कंप्यूटर व फर्नीचर आदि की व्यवस्था रहेगी। वहीं, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने अध्यापकों व सेवानिवृत अध्यापकों के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।