{"_id":"685b028773014a0a4601d0d8","slug":"a-notice-of-attachment-was-pasted-on-the-gate-of-the-house-of-the-absconding-accused-in-the-murder-of-a-farmer-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121006-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसान की हत्या में फरार आरोपी के घर गेट पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसान की हत्या में फरार आरोपी के घर गेट पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस
Wed, 25 Jun 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर में हुए खूनी संघर्ष में किसान साहब सिंह यादव (55) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पांचवें आरोपी शिव सिंह के घर पर मंगलवार को ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी करा कर नोटिस चस्पा किया है। इस मामले में पिता-पुत्र समेत चार आरोपी जेल में हैं।
गांव भीकनपुर में गांव के बाहर 30 अप्रैल को खेतों से होकर मनरेगा के अंतर्गत चकमार्ग का निर्माण कराया जा रहा था। गांव के बाहर ही साहब सिंह यादव पुत्र दरयाव सिंह और गांव के ही सुभाष पुत्र सोमपाल का खेत बराबर से है। साहब सिंह खुद खड़े होकर अपने खेत में चकमार्ग के लिए मिट्टी डलवा रहे थे। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष से लाइसेंसी राइफल और दोनाली बंदूक से फायर किए गए। पेट में गोली लगने से साहब सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में साहब सिंह के भाई राजवीर सिंह की ओर से सुभाष व उसके पुत्र अमित, अजय, शिव सिंह तथा दुर्गपाल निवासी भीकनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने घटना की रात ही आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे दिन सुभाष और अमित ने थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया था। चौथे आरोपी दुर्गपाल को 17 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पांचवां आरोपी शिव सिंह फरार चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को ढोल नगाड़ों के साथ गांव में मुनादी कराई और न्यायालय में पेश होने के लिए शिव सिंह के घर पर नोटिस चस्पा किया। थाना प्रभारी संदीप राज सिंह ने बताया कि किसान की हत्या में फरार आरोपी शिव सिंह के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है। यदि वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ तो घर की कुर्की कराई जाएगी।