{"_id":"684c86600c30cb3809020b5c","slug":"a-new-roadways-bus-station-will-soon-be-built-on-two-acres-in-chandausi-chandausi-news-c-204-1-chn1001-120751-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी में दो एकड़ में जल्द बनेगा नया रोडवेज बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी में दो एकड़ में जल्द बनेगा नया रोडवेज बस अड्डा
विज्ञापन
चंदौसी। बदायूं चुंगी के नजदीक पावर हाउस की जमीन पर जल्द ही रोडवेज बस अड्डे का निर्माण शुरू हो जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से नए रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की जिम्मेदारी लखनऊ की सीएनडीएस संस्था को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था के लिए धनराशि जारी होने के बाद नए रोडवेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
वर्तमान में आजाद रोड पर रोडवेज बस स्टैंड संचालित है। यहां जगह कम होने की वजह से रोडवेज बसों के संचालन में काफी परेशानी होती है। वहीं रोडवेज स्टैंड के बाहर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसको देखते हुए पूर्व डीएम ने शासन को पत्र लिखकर रोडवेज बस स्टैंड को बदायूं रोड पर बनाने की पैरवी की थी। जिसके बाद बदायूं चुंगी के नजदीक पावर हाउस की दो एकड़ भूमि को चिह्नित कर नए रोडवेज स्टैंड को बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि चिह्नित भूमि की भार वहन क्षमता के लिए मिट्टी की जांच भी पूरी हो चुकी है। साथ ही नए रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए लखनऊ की सीएनडीएस संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी कार्यदायी संस्था को विभाग द्वारा निर्माण की धनराशि जारी नहीं की गई है। धनराशि जारी होने के बाद रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।