{"_id":"6878044742f04db48c08dbd1","slug":"a-mason-from-bahjoi-died-after-being-hit-by-a-truck-in-baghpat-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-124789-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहजोई के राजमिस्त्री की बागपत में ट्रक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहजोई के राजमिस्त्री की बागपत में ट्रक की टक्कर से मौत
Thu, 17 Jul 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। बागपत में ट्रक की टक्कर से पिकअप में सवार होकर पंजाब जा रहे मिर्जापुर निवासी राजमिस्त्री रियाज (28) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी शमा बी घायल हो गईं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा बुधवार को सुबह तड़के हुआ।
परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात रियाज अपनी पत्नी के साथ पिकअप में सवार होकर घर से पंजाब के लिए निकला था। रास्ते में बागपत में ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। इससे रियाज की मौत हो गई और शमां बी घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि रियाज पंजाब में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। बीते दिनों मोहर्रम पर गांव आया था। अब पत्नी के साथ वापस पंजाब लौट रहा था कि रास्ते में हुए सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। उन्होंने बताया कि रियाज अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। अब इन बच्चों के पालन-पोषण पर संकट रहेगा।