फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A man from another community forced a woman to drink acid after she refused to marry him.

Sambhal News: शादी से मना करने पर दूसरे समुदाय के युवक ने पिलाया तेजाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A man from another community forced a woman to drink acid after she refused to marry him.
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार की शाम सात बजे दूसरे समुदाय के युवक जुनैद ने युवती को तेजाब पिला दिया और मौके से भाग गया। चेहरे का कुछ हिस्सा और मुंह अंदर से झुलस गया है। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। तेजाब पिलाया है या नहीं, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण में ही हो पाएगी।
विज्ञापन


युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम को बहन घर पर अकेली थी। इसी दौरान जुनैद घर में घुस आया और शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि युवक ने धर्म परिवर्तन कराकर पत्नी बनाने के लिए भी धमकाया। बहन ने शोर मचाया तो आरोपी ने तेजाब मुंह में डाल दिया। चेहरे का कुछ हिस्सा और मुंह अंदर से झुलस गया। बताया कि जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि युवती के मुंह में तेजाब डालने की जानकारी युवती के परिजनों ने दी है। तहरीर के आधार पर जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी ओर जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि युवती की हालत गंभीर नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed