{"_id":"6928b6a607fda9ef100d9ff5","slug":"a-loud-explosion-and-the-happiness-of-a-laughing-family-was-shattered-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-129520-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एक तेज धमाका... और बिखर गईं हंसते-बोलते परिवार की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एक तेज धमाका... और बिखर गईं हंसते-बोलते परिवार की खुशियां
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिलखतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : मेट्रो
संभल। हम गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीक ही टहल रहे थे। अचानक तेज आवाज आई और धुआं से उठता दिखा। मौके पर पहुंचे तो धुआं ही धुआं दिख रहा था। करीब पहुंचे तो अल्टो कार और पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। पिकअप में भरी सब्जी बिखरी पड़ी। अल्टो कार में कुछ लोग दर्द से कराह रहे थे और कुछ सड़क पर पड़े थे। यह देखकर सभी का दिल दहल गया। यह बात हादसे के पहले चश्मदीद सुभाष ने बताई है।
गांव रसूलपुर धतरा निवासी सुभाष ने बताया कि हादसा देखते ही एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस तो नहीं पहुंची लेकिन पुलिस पहुंच गई। जो लोग जिंदा थे उन्हें लेकर पुलिस जिला अस्पताल चली गई और जिन लोगाें के शव भी क्षत विक्षत हो गए थे उनके लिए एंबुलेंस का इंतजार किया। जब 108 एंबुलेंस पहुंची तो शव ग्रामीणों ने रखवाए।
ग्रामीणाें ने बताया कि अल्टो कार को देखकर लग रहा है कि 100 से ज्यादा स्पीड से हादसा हुआ है। अल्टो के साथ पिकअप गाड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसा गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। क्रेन से वाहनों को घटनास्थल से हटा दिया गया है।

जिला अस्पताल में बिलखतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : मेट्रो
विज्ञापन