फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A group of dogs scratched a boy playing near his house, admitted

Sambhal News: घर के पास खेल रहे बालक को कुत्ताें के झुंड ने नोचा, भर्ती

Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
A group of dogs scratched a boy playing near his house, admitted
संभल। सरायतरीन के मोहल्ला मंगलपुरा में मंगलवार को घर के पास खेल रहे महमूद के 11 वर्षीय बेटे रजा पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने बालक को नोचकर बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला मंगलपुरा निवासी महमूद के चार बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा रजा (11) मोहल्ले के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। रजा के चाचा मकबूल ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनका भतीजा रजा स्कूल गया था। दोपहर करीब एक बजे रजा स्कूल से भाग आया और उनके नए मकान के पास खेलने लगा। इसी दौरान उस पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे कुत्तों से बचाया। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


साइड स्टोरी
हर माह दो हजार से ज्यादा लोग एंटी रेबीज लगवाने पहुंच रहे जिला अस्पताल
संभल। गर्मी बढ़ने के साथ ही कुत्ते, बंदर और बिल्ली आक्रामक होने लगे हैं। आए दिन लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि दो माह में जिला अस्पताल में एंटी रेबीज लगवाने पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन तो लगाई जा रही लेकिन कुत्ते और बंदरों पर रोकथाम के लिए भी कदम उठाए जाने चाहिए। जिससे लोगों को यह जानवर कम निशाना बनाएं। बताया कि एंटी रेबीज लगवाने के मामले पिछले दो महीने से बढ़ गए हैं। संभल सीएचसी में एक महीने के अंदर 400 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई है। वहीं, जिला अस्पताल में एक में 300 लोगों ने एंटी रेबीज लगवाई है। यही स्थिति सभी सीएचसी की है। जिला अस्पताल और जिले की सभी दस सीएचसी में औसतन हर महीने 8000 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लग रही है। जिसमें 2000 हजार से ज्यादा नए मरीज शामिल होते हैं।
0000000

इनसेट
कक्षा तीन के छात्र की मौत के बाद भी जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध
संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला कच्चा इलाका निवासी आलम के बेटे अहमद रजा (11) को 12 मार्च की सुबह कुत्तों ने नोचकर मारा डाला था। बालक कक्षा तीन का छात्र था और घर से खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान कुत्तों ने बालक को निशाना बनाया था। शरीर पर काफी निशान मिले थे। जिम्मेदारों ने प्रभावी कदम नहीं उठाए। जिससे खुंखार कुत्तों को पकड़ा जा सकता।


0000000
कोट

एंटी रेबीज वैक्सीन की मांग इन दिनों बढ़ी है। कुत्ते, बंदर और बिल्ली लोगों को निशाना बना रहे हैं। इनकी रोकथाम के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। जिससे लोगों को कम निशाना बनाया जा सके। -डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed