फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A girl died after being buried under the debris when the roof collapsed due to lightning during the rain.

Sambhal News: बारिश के दौरान बिजली गिरने से छत ढही, मलबे में दब कर बालिका की मौत

Tue, 05 May 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A girl died after being buried under the debris when the roof collapsed due to lightning during the rain.
जुनावई (संभल)। गांव काशीपुर में सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे बारिश के दौरान बिजली गिरने से गांव के विजयपाल के मकान की छत ढह गई। छत के मलबे में दबकर छात्रा रश्मि (11) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में रश्मि के भैया-भाभी घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गांव निवासी विजयपाल की विजयपाल की 11 वर्षीय बेटी रश्मि अपने भाई दीपक और भाभी रजनी के साथ कमरे में सो रही थी, जबकि पास के कमरे में उसका छोटा भाई विकास अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। छत गिरने की तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर विकास और उसकी पत्नी सहित अन्य परिजन तुरंत जाग गए और बाहर निकलकर मदद के लिए दौड़े। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद पहले दंपती को मलबे से बाहर निकाला, जो घायल अवस्था में थे। इसके बाद मलबे में दबी रश्मि की तलाश की गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान किशनवीर सिंह ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद राजस्व विभाग और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन



भाई विकास ने बताया कि मां की मृत्यु के बाद रश्मि अक्सर खरगोश पालकर अपना मन बहलाती थी। भाइयों में सबसे छोटी होने के कारण उसकी हर ख्वाहिश पूरी करने की कोशिश की जाती थी। कुछ समय पहले उसने खरगोश पालने की इच्छा जताई थी, जिस पर परिजनों ने उसे खरगोश लाकर दिया था। रश्मि उसे अपने बेहद करीब रखती थी और रात में अपने बिस्तर के पास ही उसका पिंजरा रखकर सोती थी। हादसे वाली रात भी वह खरगोश को अपने पास रखकर सोई थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी रात साबित होगी। मलबे में दबने से उसके साथ ही पिंजरे में बंद खरगोश की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान किशनवीर सिंह ने बताया कि दीपक की शादी में मिला दहेज का सामान उसी कमरे में रखा हुआ था, जहां हादसा हुआ। छत गिरने से मलबा सीधे दहेज के सामान पर आ गिरा, जिससे अधिकांश सामान टूट कर बर्बाद हो गया। हादसे के बाद परिवार को जहां अपूरणीय क्षति झेलनी पड़ी, वहीं आर्थिक नुकसान भी काफी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed