फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A fly or mosquito in the milk... two sides clashed.

Sambhal News: दूध में मक्खी या मच्छर... भिड़ गए दो पक्ष

Tue, 08 Sep 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 08 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A fly or mosquito in the milk... two sides clashed.
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंहा में दूध में मक्खी निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि डायल 112 पुलिस को मौके पर पहुंचकर समझौता कराना पड़ा।
विज्ञापन

गांव निवासी राज बहादुर का आठ वर्षीय बेटा अभिषेक रविवार शाम गांव में ही नत्थू की डेयरी से आधा किलो दूध लेकर घर पहुंचा। परिजनों ने दूध देखा तो उसमें मक्खी पड़ी होने की बात सामने आई। इस पर राज बहादुर दूध लेकर डेयरी पर पहुंचा और शिकायत की। डेयरी संचालक नत्थू ने दूध देखकर कहा कि इसमें मक्खी नहीं, मच्छर है।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद राज बहादुर ने डायल 112 को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों को समझाया। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए और आपस में समझौता हो गया। दूध में मक्खी या मच्छर निकलने जैसी छोटी बात पर पुलिस बुलाने की घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed