फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A fire broke out at the councillor's house, worsening the family's condition.

Sambhal News: सभासद के घर लगी आग, परिवार की हालत बिगड़ी, आग लगाने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out at the councillor's house, worsening the family's condition.
संभल के निजी अस्पताल में सभासद की पत्नी पल्लवी वार्ष्णेय का इलाज करते कर्मचारी। संवाद
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी वार्ड 14 के सभासद गगन वार्ष्णेय के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी है। आग इतनी भीषण थी कि पूरे घर का सामान जल गया। सभासद अपने परिवार के साथ बेडरूम में सो रहे थे, वही कमरा बचा है। बेडरूम में भी धुआं घुसा तो पूरे परिवार की हालत बिगड़ गई। सभासद और उनकी पत्नी पल्लवी को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभासद की बेटी गरबी और अक्षवी का उपचार संभल के निजी अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित सभासद ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी ओर घटना की सूचना पर पीड़ित परिवार से सीओ आलोक कुमार ने भी मुलाकात की और जानकारी ली।
विज्ञापन

सभासद ने बताया कि रविवार की रात वह कमरे में पत्नी व बेटियों के साथ सोने के लिए कमरे में चले गए थे। सोमवार की सुबह करीब छह बजे कमरे में धुआं पहुंचा तो पूरा परिवार जाग गया। कमरे का दरवाजा खोला तो आग लगी थी और घर में धुआं भरा था। सभासद ने बताया कि उन्होंने बेडरूम का गेट बंद करते हुए पड़ोसी अंजीव त्यागी को कॉल कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने दूसरे पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू किया और उनको और उनके परिवार को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद के पड़ोसी अंजीव त्यागी ने बताया कि जब वह सभासद के घर की छत से पहुंचे तो पूरे घर में धुआं और आग थी। दूसरे लोगों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया और पूरे परिवार को बमुश्किल बाहर निकाला। सभी बेहोशी की हालत में थे। धुएं से हालत बिगड़ गई थी। सभासद ने बताया कि उनके घर में किसी ने आग लगाई है। इसमें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस को भी एक सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध भागता हुआ दिख रहा है।
000000000
सूचना के दो घंटे बाद पहुंची दमकल
सभासद ने पड़ोसी को कॉल करने के साथ ही दमकल को भी सूचना दी थी। सभासद ने बताया कि सूचना के करीब दो घंटे बाद दमकल की टीम बड़ी गाड़ी लेकर पहुंची लेकिन वह गली में अंदर नहीं पहुंची तो दूसरी गाड़ी मंगाई गई। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। सभासद के पड़ोसी अंजीव त्यागी ने बताया कि सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया तब तक घरेलू सामान जल चुका था। वही कमरा बचा है, जिसमें पूरा परिवार सो रहा था।
0000000000
चोरी के प्रयास का अंदेशा, सभासद के चचेरे भाई के घर का गेट टूटा मिला

सभासद ने बताया कि उनके चचेरे भाई का घर उनके बराबर में है। घर में कोई रहता नहीं है। उनके घर की विंडो टूटी हुई और सामान बिखरा हुआ मिला है। इससे पूरा अंदेशा है कि चचेरे भाई के घर में चोरी की गई है और उनके घर में प्रयास किया गया है। इसके बाद ही आग लगाने की घटना की गई। पुलिस इस आरोप की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।


0000000000000
सभासद के घर का आधे घंटे में टूटा लोहे का गेट, तब बाहर निकला परिवार
सभासद के पड़ोसी यतेंद्र वर्मा ने बताया कि आग पर तो छत से काबू किया जा रहा था। कुछ लोग मुख्य गेट तोड़कर आग में फंसे परिवार को बाहर निकालने में लगे थे। बताया कि करीब आधा घंटा लगा, जिसके बाद परिवार को बाहर निकाला जा सका। गनीमत रही कि लोगों ने तत्काल मदद की। इसके बाद ही बड़ा हादसा होने से बच सका।


दमकलकर्मी के सिर पर गिरा प्लास्टर, हुए घायल
सभासद के घर में लगी आग को काबू करने के लिए दमकल की टीम पहुंची थी। हालांकि तब तक आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन जो धुआं निकल रहा था। उसको काबू करने के लिए दमकल की टीम ने कार्य शुरू किया। इसी दौरान दमकलकर्मी ह्देश कुमार के सिर पर लिंटर का प्लास्टर छूटकर गिर गया। इसमें वह घायल हो गए। साथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार कराया। दमकलकर्मी की हालत पूरी तरह ठीक है।

--------------------
प्राथमिक जांच पड़ताल में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-आलोक कुमार, सीओ, संभल

संभल के निजी अस्पताल में सभासद की पत्नी पल्लवी वार्ष्णेय का इलाज करते कर्मचारी। संवाद

संभल के निजी अस्पताल में सभासद की पत्नी पल्लवी वार्ष्णेय का इलाज करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed