फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A fight broke out between the bride and groom's side during the wedding, with several people from both sides injured.

Sambhal News: विवाह के दौरान वर व वधु पक्ष में मारपीट, दोनों पक्षों से कई लोग चोटिल

Tue, 28 Apr 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 28 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between the bride and groom's side during the wedding, with several people from both sides injured.
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गेट स्थित एक धर्मशाला में रविवार देर रात विवाह समारोह के दौरान वर व कन्या पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग चोटिल हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मिठनपुर मौजा निवासी सत्यवीर सिंह के पुत्र रोहित की बरात रविवार रात बिसौली गेट स्थित एक धर्मशाला में आई थी। बताया गया कि विवाह प्रेम प्रसंग के चलते तय हुआ था, जिसके कारण पहले से ही दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ था। आरोप है कि बरातियों ने लड़की पक्ष द्वारा भोजन तैयार नहीं किया, जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन

वहीं लड़की पक्ष का कहना है कि शादी के दौरान लड़के पक्ष की ओर से नकद रुपये की मांग की गई। उनका यह भी कहना है कि दो दिन पहले जब वे लड़के के घर गए थे, तब वहां भी उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट के आरोप लगाए। लड़के पक्ष ने अपने परिजन रंजीत, रवि, वीरपाल, संजीव और चंद्रकेश के साथ मारपीट का आरोप लगाया। वहीं लड़की पक्ष के पिता रामभरोसे ने अपने भाई नीरज, धीरज समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों से छह लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed