फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A cricket ground will be built in Kasturba Vidyalaya of Baniyakheda and a football ground will be built in the school of Junavai

Sambhal News: बनियाखेड़ा के कस्तूरबा विद्यालय में क्रिकेट और जुनावई के विद्यालय में बनेगा फुटबाल का मैदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A cricket ground will be built in Kasturba Vidyalaya of Baniyakheda and a football ground will be built in the school of Junavai
बहजोई। ब्लॉक बनियाखेड़ा के सरथल स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को खेलने के लिए क्रिकेट का मैदान बनाया जाएगा। एक केजीबीवी एक खेल के तहत ब्लॉक बनियाखेड़ा के कस्तूरबा विद्यालय में क्रिकेट मैदान का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से बजट की स्वीकृति मिल गई है। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) रंजना राजपूत ने बताया कि एक केजीबीवी एक खेल के तहत ब्लॉक बनियाखेड़ा के कस्तूरबा विद्यालय में क्रिकेट मैदान के लिए शासन स्तर से 24 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत हो गया है। इसमें करीब पांच लाख रुपये मैदान तैयार करने व 12 लाख मैदान तैयार करने संबंधी उपकरण आदि की खरीद में खर्च होंगे। वहीं, करीब 6 लाख रुपये की स्पोर्ट्स किट होगी। साथ ही एक लाख रुपये की लागत क्रिकेट के प्रबंधन में आएगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि इसके अलावा ब्लॉक जुनावई में छात्राओं के लिए करीब 12 लाख रुपये की लागत से फुटबॉल मैदान तैयार किया जाएगा। इसके लिए भी शासन स्तर से बजट स्वीकृत हो गया है। उन्होंने बताया कि फुटबॉल मैदान तैयार करने में 1.50 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं, 4.83 लाख रुपये से मैदान तैयार करने के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके अलावा करीब एक लाख रुपये खेल प्रबंधन में खर्च होंगे। डीसी ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद ब्लॉक बनियाखेड़ा के कस्तूरबा विद्यालय में क्रिकेट व जुनावई में फुटबॉल के खेल के लिए मैदान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्रिकेट व फुटबॉल के खेल के मैदान को लेकर बीते दिनों जिला व्यायाम शिक्षक के साथ दोनों ही कस्तूरबा विद्यालयों में जाकर विजिट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed