फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A child who fell from the roof while trying to escape in the attack of monkeys died during treatment

बंदर से बचने को छत से गिरे छात्र की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
A child who fell from the roof while trying to escape in the attack of monkeys died during treatment
संभल। थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपल वाला में एक सप्ताह पूर्व बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरे दस वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपल वाला निवासी लखपत सिंह कुशवाह का दस वर्षीय पुत्र पवित्र कुमार प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। चार फरवरी की सुबह छात्र चिड़ियों को दाना डालने के लिए घर की छत पर गया था। चिड़ियों को दाना डालते समय आए बंदरों ने उस पर झपट्टा मारा। बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में बालक छत से आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को सीएचसी बहजोई से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने छात्र को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह छात्र की मौत हो गई। शाम को जब छात्र का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed