{"_id":"68e18669cf4c41e0e30a8bb0","slug":"a-car-crashes-into-a-tree-dragging-a-young-man-on-a-bike-killing-him-sambhal-news-c-204-1-chn1001-123506-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइक सवार युवक को घसीटते हुए पेड़ में घुसी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइक सवार युवक को घसीटते हुए पेड़ में घुसी कार, युवक की मौत
विज्ञापन
बबराला(संभल)। कस्बे के गांव भगता नगला के पास शनिवार दोपहर कार की टक्कर से पप्पू (38) की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बाइक सवार को करीब 50 मीटर तक घसीटती हुई ले गई और पेड़ से जा टकराई। मौके पर चालक अपनी कार छोड़ कर भाग निकला। पप्पू के परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
कस्बा के गांव बसंतपुर निवासी पप्पू पुत्र दुर्जन सिंह दोपहर शनिवार दोपहर करीब दो बजे बबराला से सरसों के बीज खरीदकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बबराला से लगभग दो किलोमीटर आगे गांव भगता नगला के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने किसान की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई और चालक बाइक सहित किसान को 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बाद में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोग कार की चपेट में नहीं आए। राहगीरों की मदद से घायल बाइक सवार को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे मां शांति देवी, पत्नी नीरेश और तीन बच्चे सचिन, लक्ष्मी और अनिल को अकेला छोड़ गया। बबराला थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।