फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A broken glass entered the laborer's neck, killing him

Sambhal News: पिकअप से उतारते समय मजदूर की गर्दन में टूटकर घुसा शीशा, गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A broken glass entered the laborer's neck, killing him
चंदौसी(संभल)। स्टेशन रोड पर प्लाईवुड की दुकान पर पिकअप से उतारते समय गर्दन में टूटकर शीशा घुसने से मजदूर कैलाश (40) निवासी बरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




सोमवार सुबह स्टेशन रोड की एक प्लाईवुड की दुकान पर बरेली से पिकअप में शीशा भरकर आई थी। जिला बरेली के सिविल लाइन के मोहल्ला अक्खा अतमाली निवासी कैलाश पुत्र हरिओम भी अपने साथी शिव कुमार, बिंटू, राजेश और दिलीप के साथ गाड़ी से शीशा उतारकर अपने कंधे पर रखकर दुकान के अंदर ले जा रहे थे। उसी दौरान कैलाश के कंधे पर रखा शीशा अचानक टूट गया और शीशे का कुछ हिस्सा उसकी गर्दन में घाव करता हुआ घुस गया।
विज्ञापन

मजदूर के घायल होने से मौके पर हड़कंप मच गया, उसके अन्य साथी घायल मजदूर को लेकर सीएचसी आए, यहां चिकित्सक ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी सीएचसी आ गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शीशे टूटने से टुकड़े की किनारी से व्यक्ति का गला काफी अंदर तक कट गया। जिससे खून का रिसाव अधिक होने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को मेमो भेज कर जानकारी दी गई है। -डॉ. हरवेंद्र सिंह, सीएमएस, सीएचसी चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed