फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A bovine animal was killed by an animal, villagers talk of leopard attack

गोवंशीय पशु को किसी जानवर ने मार डाला, ग्रामीणों में तेंदुए के हमले की चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
A bovine animal was killed by an animal, villagers talk of leopard attack
संभल/असमोली। घुमंतू पशु को किसी जानवर ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का दावा है कि खेत खलिहानों में तेंदुआ है और उसी ने पशु को मारा है। इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। वन विभाग की टीम ने पदचिन्ह तेंदुए के होने से इनकार किए हैं। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेतों पर किसान जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को असमोली थाना क्षेत्र के गांव पाली के खेत खलिहानों में तेंदुए का शोर उस समय मच गया जब एक गोवंशीय पशु मरा हुआ मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस पशु को ऐसे ही छोड़ा हुआ था। गांव के नजदीक ही एक खेत में किसी जानवर ने मारकर खा लिया। ग्रामीणों का अंदेशा है कि पशु की मौत तेंदुए के हमले में हुई है। वन विभाग के दरोगा रजीउल अब्बास का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

मौके पर जो पदचिह्न मिले हैं वह तेंदुए के नहीं है। किसी अन्य जानवर के हैं। पदचिन्ह स्पष्ट नहीं थे तो उनका नमूना नहीं लिया गया। हालांकि ग्रामीणों केे सचेत कर दिया गया है। अकेल खेत पर जाने के लिए मना किया है। साथ ही दोबारा पदचिन्ह दिखाई देने पर सूचना देने के लिए कहा है। जिससे पदचिन्ह का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा सके। फिलहाल ग्रामीणों में तेंदुए का शोर मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed