{"_id":"5cc4c0c1bdec22070264a515","slug":"91556398273-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका कर्मचारी व अधिकारी नगर की व्यवस्था रखे चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका कर्मचारी व अधिकारी नगर की व्यवस्था रखे चाक चौबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यालय में नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पेयजल, पथ प्रकाश व्यवस्था, निमार्ण कार्य चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में शनिवार को पालिकाध्यक्ष इंदूरानी ने कार्यालयाध्यक्ष व पटल सहायकों के साथ बैठक की। नगर की प्रकाश व्यवस्था का कार्य देख रहे अनुज कुमार को नगर के सभी प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराने, सफाई व्यवस्था सुचारु रखने एवं नियमित रुप से किसी एक वार्ड की संपूर्ण सफाई का कार्य कराए जाने के लिए अलग से एक टीम का गठन करने के लिए सफाई निरीक्षक राजीव कुमार राजपूत को निर्देश दिए गए।
साथ ही संबंधित पटल सहायकों को नगर में भ्रमण करके गंदगी दूर करने पर जोर दिया गया। पेयजल व्यवस्था एवं जनता को ठंडे पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए पालिका क्षेत्र में लगे समस्त वाटर कूलरों को यथा शीघ्र ठीक कराकर शीतल पेयजल सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
निर्माण से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए अवर अभियंता केके अग्रवाल को सुझाव व प्रस्ताव तैयार करने के लिए बताया गया। अधिशासी अभियंता राजकुमार ने कहा कि सभी अपने-अपने कार्यों के प्रति समस्त विभाग अध्यक्ष एवं पटल सहायकों को लापरवाही बरतने पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में ज्योति गोयल, राजीव राजपूत, आशीष कुमार, अंशुल वार्ष्णेय, नरेश कुमार, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।