फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   हमारे कार्यकर्ताओं के अनुशासन को कमजोरी समझ भूल न करे प्रशासन- गुलाबो देवी 15-53-29

हमारे कार्यकर्ताओं के अनुशासन को कमजोरी समझ भूल न करे प्रशासन- गुलाबो देवी 15-53-29

Sat, 09 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
हमारे कार्यकर्ताओं के अनुशासन को कमजोरी समझ भूल न करे प्रशासन- गुलाबो देवी 15-53-29
‘कार्यकर्ताओं के अनुशासन को कमजोरी न समझे प्रशासन’
विज्ञापन

भाजपा के पिछड़े वर्ग के कार्यक्रम में बोली राज्यमंत्री गुलाबो देवी,
अमर उजाला ब्यूरो
बबराला(संभल)।
भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने प्रशासन को सुधरने की हिदायत देते हुए विपक्षी दलों में भी निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की रणनीति बनाने की अपील की।

कस्बा बबराला के बदायूं रोड़ पर स्थित मंडी समिति परिसर में आयोजित भाजपा के अन्य पिछड़े वर्ग के सम्मेलन का गाजियाबाद के महापौर व मुख्य अतिथि आशु वर्मा ने क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने भारत माता के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ग की पार्टी है। राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि हमारा काम तोड़ना नहीं, जोड़ना है। सर्व समाज को एक साथ लाकर केंद्र व राज्य सरकार सबका विकास, सबका साथ के तहत कार्य कर रही है। जिस पार्टी में ईमानदार, कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता हो उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। प्रशासन व पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है। कार्यकर्ताओं के अनुशासन को अधिकारी कमजोरी समझ कर भूल न करे। पुलिस को अपनी मानसिकता बदलनी पड़ेगी। अन्यथा गंभीर परिणाम होंगे। सपा, बसपा के रिश्वत खोर दलाल हमारे कार्यकर्ताओं की चरणवंदना कर रहे है। उन्होंने लोगों से कहा कि पांच साल तक हमसे काम लीजिए। विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने कहा कि सूबे में सरकार बनते ही पशुओं की चोरी बंद हो गई है अब गली मोहल्लों में गुंडे शराब पीकर उत्पात नहीं मचाएंगे। मुख्य अतिथि आशु वर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियां गिनाते हुए कहा कि पिछडे़ वर्ग को अधिक लाभ मिले ऐसी योजना मोदी सरकार बनाती रही है। पिछली सरकार ने चेहरे देखकर क्षतिपूर्ति चेक बांटे थे। उसका परिणाम उन्हें चुनाव में मिल गया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गुलाफाम सिंह, राजेश शंकर राजू, परमेश्वरलाल सैनी, ओमप्रकाश गोला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed