फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   9 family leave their village

पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में बवाल, 9 परिवारों का पलायन

Fri, 12 May 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 12 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
9 family leave their village
जुनावई क्षेत्र के गांव से पलायन करता व्यक्ति। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
युवक संग युवती के जाने के बाद बेखौफ उपद्रवियों ने पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में भी दूसरे समुदाय के घरों में तोड़फोड़ कर डाली। सामानों में आग लगा दी, तैनात फोर्स ने रोका तो उस पर भी पथराव कर दिया, तमंचे से फायर किए गए।
विज्ञापन


सूचना पर और फोर्स पहुंची तो उपद्रवियों पर काबू पाया गया। छह आरोपियों को अरेस्ट किया गया, मगर इस घटना से दूसरे समुदाय के लोगों में दहशत है। डरे लोगों ने गुरुवार सुबह पलायन कर दिया। सूचना पर जब तक डीआईजी मौके पर पहुंचे, नौ परिवार पलायन कर चुके थे।  
विज्ञापन


गांव से 8 मई की रात एक शादीशुदा युवती कहीं चली गई थी। ग्रामीणों ने तलाशा तो इसमें दूसरे समुदाय के पड़ोसी युवक का नाम सामने आया। पुलिस युवती की तलाश पाती इससे पहले ही 9 मई की रात आरोपियों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी के संग दो दरोगा और सिपाही तैनात कर दिए। इस बीच बुधवार रात नौ बजे 40-50 लोग फिर एकत्र हो गए और वर्ग विशेष के घरों के टीवी फ्रिज आदि तोड़ डाला। बाइक और कूलर को आग लगा दी। विरोध करने पर पीटा।

फोर्स ने घेरा तो एक-दो फायर हुए, पथराव भी किया। रात में ग्यारह बजे और फोर्स पहुंची तब उपदवियों को खदेड़ा जा सका। छह लोग अरेस्ट किए गए, लेकिन दहशत में दूसरे समुदाय के लोगों ने गुरुवार सुबह से पलायन शुरू कर दिया।

जानकारी मिलते ही डीआईजी ओंकार सिंह और एसपी रविशंकर छबि पहुंचे। इस बीच 9 परिवार पलायन कर गए थे, जबकि कई परिवार सामान भर कर जा रहे थे। डीआईजी ने उन्हें तत्काल रोका, डीआईजी ने दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठक की। सुरक्षा देने का वादा किया।

पुलिसकर्मियों  के खिलाफ दिए जांच के आदेश
जुनावई।  जिन पुलिसकर्मियों के सामने उपद्रव हुआ था डीआईजी ने उनके खिलाफ एक्शन और जांच के आदेश दिए। इधर, एसपी रविशंकर छबि ने बताया कि गांव में एहतियाती सतर्कता है। सुरक्षा के लिए 2 सीओ, कई दरोगा तथा 50 कांस्टेबल तैनात कराए।


पहले दिन तोड़फोड़ पर हेड कांस्टेबिल मलखान सिंह ने 20-25 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। बुधवार रात के बवाल में पीड़ित नफीस की ओर से 16 लोगों को नामजद तथा 40-50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed