{"_id":"5ccf3a86bdec2206ff5a56e3","slug":"81557084806-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी की समीक्षा बैठक में जन सूचना अधिकार के 59 मामले मिले लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी की समीक्षा बैठक में जन सूचना अधिकार के 59 मामले मिले लंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। विकासखंड गुन्नौर में की गई परियोजना निदेशक की समीक्षा बैठक में जन सूचना अधिकार अधिनियम के 59 मामले लंबित पाए गए। इसके अलावा मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में से 488 कार्य व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 आवास अधूरे मिले। इस पर पीडी ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपूर्ण काम जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण रमेश चंद्र ने जिले के विकासखंड गुन्नौर में पहुंचकर पूर्व में चले आ रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। करीब तीन घंटे से अधिक चली बैठक में पीडी को जन सूचना अधिकार के 59 मामले लंबित मिले।
पीडी ने बताया कि लंबित सभी मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान विकासखंड में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में 488 कार्य तथा कुल 26 प्रधानमंत्री आवास में 3 आवास अधूरे थे।
विज्ञापन
मनरेगा के अधूूरे कार्यों व प्रधानमंत्री आवासों को जल्द से जल्द पूरे कराते हुए फोटो अपलोड व जियो टैगिंग कराए जाने को निर्देशित किया गया है। पीडी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दो समूहों का गठन हो गया है।
आचार संहिता के बाद समूहों के खाते खुलवाये जाएंगे। समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी जेई एमआई समेत जेई आरईडी, सभी तकनीकी सहायक व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।