फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   80 houses built on the land of Hauz Bhadesrai pond, notice issued to 45 people

Sambhal News: हौज भदेसराय तालाब की भूमि बना लिए 80 मकान, 45 लोगों को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
80 houses built on the land of Hauz Bhadesrai pond, notice issued to 45 people
संभल के हौज भद्दे सराय में नोटिस देते राजस्व कर्मी।स्वयं
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र में हौज भदेसराय तालाब की करीब आठ बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर करीब 80 मकानों का निर्माण कर लिया गया। अब प्रशासन ने उस भूमि को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तहसीलदार की ओर से अभी 45 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। शनिवार को राजस्व विभाग कर्मचारियों ने लोगों को जानकारी देते हुए मकानों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए। लोगों को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। हौज भदेसराय तालाब की भूमि पर काफी समय से मकान बनाकर लोग रह रहे हैं। अब प्रशासन ने उस भूमि को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह की ओर से भूमि पर मकान बनाकर रहने वाले लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें लोगों से पूछा गया कि तालाब की भूमि पर वह मकान बनाकर किसकी अनुमति से रह रहे हैं। नोटिस का जवाब देने के लिए लोगों को 15 दिन का समय दिया गया है। शनिवार को राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोगों को नोटिस जारी होने की जानकारी दी। राजस्व कर्मियों ने मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए।
विज्ञापन

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस में लोगों से पूछा गया है कि तालाब की भूमि पर किसकी अनुमति से मकान बनाए हैं। तहसीलदार ने कहा कि अन्य लोगों को भी नोटिस दिए जाएंगे, जिसमें कुछ दिन का समय लगेगा। तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि भूमाफियाओं ने लोगों को भ्रम में रखकर बैनामा करा दिया हो लेकिन तालाब की भूमि का कोई बैनामा नहीं कर सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed