फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   80 houses built on pond land, 40 marked with red flags for removal

Sambhal News: तालाब की भूमि पर बने 80 मकान, हटाने के लिए 40 पर लगाए गए लाल निशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
80 houses built on pond land, 40 marked with red flags for removal
संभल के हातिम सराय में मकान पर निशान लगाते कर्मचारी।
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला हातिम सराय में तालाब की भूमि पर बने 80 मकानों को ढहाने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। मंगलवार को तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर 40 मकानाें पर लाल निशान लगवा दिए। तहसीलदार का कहना है कि सरकारी तालाब पर कब्जा कर मकानों का निर्माण किया गया है। टीम ने 40 मकानों पर लाल निशान लगा दिए हैं। तीन दिन पहले 45 लोगों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। अवैध बने मकानों को हटाया जाएगा।मोहल्ला हातिम सराय में वर्षों पहले तक यह आठ बीघा भूमि में तालाब था जहां वर्तमान में मकानों का निर्माण कर लिया गया है। प्रशासन ने जांच पड़ताल की तो यह 80 मकान तालाब की भूमि पर निर्माण पाए गए। इन मकान स्वामियों को भूमि खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसी क्रम में अब लाल निशान लगाकर ढहाने की तैयारी की जा रही है। तहसीलदार ने बताया कि 15 दिन का समय मकान हटाने के लिए दिया गया है। यदि लोग खुद नहीं तोड़ते हैं तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। राजस्व की टीम ने करीब दो घंटे तक निशान लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि तालाब की भूमि पर लोगों के मकान बने हैं। लोगों को भी यह नहीं मालूम है कि जिसने भूमि बेची है वह कौन है। लोगों से कहा गया है कि वह तहसील आकर लिखित में बताएं कि भूमि किसने बेची थी और किस तरह खरीदी गई।
विज्ञापन

0000000000000
सिस्टम की नाकामी और भूमाफिया के खेल में फंस गए मजदूर पेशा लोग
करीब 10 से 12 वर्ष पहले इस तालाब को पाटकर प्लॉटिंग कर दी गई। इसकी जानकारी लोगों को हुई जरूर लेकिन जब सिस्टम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो लोग इस झांसे में आ गए कि यह तालाब निजी है, जिसको पाट लिया गया है। इसके बाद लोगों ने भूमाफिया से प्लॉट खरीद लिए और मेहनत मजदूरी कर मकानों का भी निर्माण कर लिया गया। हैरानी की बात यह है कि तालाब पाटने से लेकर प्लॉटिंग करने तक सिस्टम को इसकी जानकारी नहीं हुई। अब प्रशासन ने तोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इन परिवारों की पूरी मेहनत की कमाई खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। यह सिस्टम की नाकामी और भूमाफिया का जाल है। जिसका यह लोग शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
तालाब की जमीन के बैनामे कैसे हुए और क्यों दी गईं मूलभूत सुविधाएं
जिन लोगों के मकानों पर लाल निशान लगे हैं उनके गले सूख गए हैं लेकिन वह सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यह सरकारी तालाब पाटा गया तो इसके बैनामे कैसे किए गए। सिस्टम ने धोखा कराया है। सभी के बैनामे हुए हैं। आगे कहा कि बिजली कनेक्शन से लेकर पानी की आपूर्ति, सड़क, नाली आदि की भी पूरी सुविधा पालिका द्वारा दी जा रही है। लोगों को कैसे जानकारी होती कि यह सरकारी भूमि है। भूमाफियाओं के साथ सिस्टम भी मिला हुआ था तभी बैनामे हुए और लोगों की जिंदगीभर की कमाई को हड़प लिया गया।
0000000
बाशिंदे बोले-
हमें नोटिस जारी किया गया है। हम तो कागजों में मालिक हैं लेकिन प्रशासन की टीम कह रही है कि हमने सरकारी तालाब पर कब्जा कर लिया है। जबकि हमने तो खरीदी है। यदि सरकारी भूमि थी तो बैनामा कैसे हो गया।
-इब्राहिम, हातिम सराय
0000
हमें तो सारी सुविधाएं मिल रही हैं। गृहकर व जलकर भी जमा करते हैं। बिजली कनेक्शन भी हैं। अब हमें बताया जा रहा है कि हम सरकारी तालाब पर मकान बनाकर रह रहे हैं। हम लोगों की जिंदगीभर की कमाई लगी है।

-जुबैर, हातिम सराय
00000000000


तालाब की भूमि पर बने मकानों को लेकर लोगों को नोटिस देते हुए जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है। जवाब देते हैं या नहीं देते हैं दोनों ही स्थिति में 15 दिन के बाद ही कार्रवाई होगी। मकानों पर निशान भी लगा दिए गए।
-धीरेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed