{"_id":"60e5f4ec8ebc3ee9b036dcd4","slug":"7454-people-got-corona-vaccine-under-the-campaign-in-the-district-sambhal-news-mbd3949100173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अभियान के तहत 7454 लोगों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अभियान के तहत 7454 लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
संभल। अभियान के तहत बुधवार को संभल जिले में 7454 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। इसी का नतीजा है कि बुधवार को संख्या बढ़कर सात हजार के पार हो गई।
संभल जिले में टीकाकरण सत्र लगाकर लोगों को टीके लगाने का काम जारी है। बुधवार को विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। असमोली क्षेत्र के मवई डोल में टीकाकरण को लेकर कुछ लोगों ने विरोध जताया।
इस पर सत्र प्रभावित हो गया। बाद में ग्राम प्रधान और राशन डीलर के माध्यम से लोगों को समझाया गया और फिर लोगों को टीके लगाए गए। अभियान के तहत 18 पार वालों में 4774 को प्रथम, 179 लोगों को द्वितीय टीका लगाया गया। वहीं 45 पार वालों में 1383 को पहली डोज और 1021 को दूसरी डोज लगाई गई।