फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   732 patients got health checkup done in district hospital

Sambhal News: जिला अस्पताल में 732 मरीजों ने कराई सेहत की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
732 patients got health checkup done in district hospital
संभल। बारिश के कारण मौसम में होने वाले उतार चढ़ाव के चलते खांसी-बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के ज्यादा मरीज पहुंच रहे है। चिकित्सक भी बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगने लगी थी। दोपहर दो बजे तक 732 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें 405 मरीज खांसी, जुकाम बुखार के रहे। जिला अस्पताल के फिजीशियन डाॅ. एके सिंह ने बताया कि दो दिन हुई बरसात से वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी आई है, क्योंकि यह मौसम बारिश का नहीं है। इससे तापमान में गिरावट आई है। जिससे खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे लोगों को खासकर पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। इतना ही नहीं कभी धूप और कभी सर्द हवाएं चलने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि अभी बेेमौसम बरसात व सर्द हवाएं चलने से सर्दी का एहसास हो रहा है। इसलिए अभी पंखा न चलाएं, ठंडा पानी न पिएं, खूब पानी पिएं, पौष्टिक भोजन करें, कटे-फटे व खुले में रखे फल न खाएं, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। गर्म कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed