फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   500kg mentha oil bramad

500 किलोग्राम मैंथा ऑयल पकड़ा

Mon, 16 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 16 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता के पालन को तैनात उड़न दस्ते ने 500 किलोग्राम मैंथा आयल पकड़ा है। इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। मैंथा ऑयल जोया से संभल लाया जा रहा था। जांच के बाद मैंथा ऑयल को सचल दल को सौंप दिया गया है। गाड़ी सीज की गई है। इस बीच चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए लगातार चेकिंग जारी है। 
विज्ञापन


असमोली पुलिस व उड़न दस्ते के प्रभारी रविवार को मनोटा पुल पर चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए चेकिंग कर रहे थे। तभी जोया की तरफ से एक पिकअप मैक्स आई। पुलिस ने मैक्स को रोककर देखा तो तीन ड्रम में मैंथा ऑयल था। उड़न दस्ते के प्रभारी  ने मैंथा ऑयल के कागज मांगे तो मैक्स चालक कागज नहीं दिखा पाया। उड़न दस्ते के प्रभारी ऋषि भूष्ण पाठक ने बताया कि यह कर चोरी का मामला है। पिकअप में करीब 500 किलोग्राम मैंथा आयल था जिसका बाजार मूल्य 4.5 लाख रुपये के करीब है। मैंथा आयल मय गाड़ी के सचल दल को सौंप दिया गया है। अगली कार्रवाई वाणिज्य कर विभाग का सचल दल करेगा।
विज्ञापन


जोया निवासी वाहन चालक ब्रह्मचंद के नाम नोटिस दिया गया है। गाड़ी को सीज करके वाणिज्यकर विभाग के मुरादाबाद स्थित कार्यालय पर खड़ा किया गया है। हयातनगर के थाना प्रभारी सुनील अहलावत ने बताया कि हयातनगर की पुलिस ने रविवार को चेकिंग की। बहजोई के बसपा नेता आरिफ मलिक, सैदनगली के सपा नेता बाबी अग्रवाल की गाड़ियों से हूटर उतरवाए हैं।  दोनों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed