{"_id":"611182378ebc3e6ead345413","slug":"5000-daughters-will-be-selected-in-the-month-of-august-under-kanya-sumangala-will-get-benefits-sambhal-news-mbd398737885","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या सुमंगला के तहत अगस्त माह में चयनित होंगी 5000 बेटियां, मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या सुमंगला के तहत अगस्त माह में चयनित होंगी 5000 बेटियां, मिलेगा लाभ
विज्ञापन
संभल। संभल जिले में अगस्त माह में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत पांच हजार बेटियों को चयनित किया जाएगा। चयनित बेटी को योजना के तहत 15000 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने प्रत्येकग्राम पंचायत में कम से कम दस बेटियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए 15 दिन में कार्रवाई पूरी करने निर्देश दिए हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से उसकी परवरिश और शिक्षा ग्रहण करने तक का खर्च सरकार उठा रही है। निर्धारित धनराशि के रूप में बेटी के नाम से छह चरणों में 15 हजार रुपये देने का प्राविधान है। यह लाभ परिवार की अधिकतम दो बेटियों के जन्म पर ही मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के पहले चरण में बालिका के जन्म पर दो हजार रुपये, दूसरा चरण में एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण होने पर एक हजार, तीसरे चरण में कक्षा एक में प्रवेश होने पर दो हजार रुपये, चौथे चरण में कक्षा छह में बालिका के प्रवेश पर दो हजार, पांचवें चरण में कक्षा नौ में प्रवेश के बाद तीन हजार व छठे और अंतिम चरण में बारहवीं उत्तीर्ण कर स्नातक व दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश पर पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। अगस्त माह में पांच हजार बेटियों को लाभ देने का लक्ष्य है। संबंधित को जिलाधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं।