फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   46 complaints but still the occupation of Chamunda Math and pond land was not removed

Sambhal News: 46 बार शिकायत फिर भी चामुंडा मठ और तालाब की भूमि से नहीं हटा कब्जा

Thu, 17 Jul 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
46 complaints but still the occupation of Chamunda Math and pond land was not removed
बनियाठेर (संभल)। गांव जनेटा में दूसरे समुदाय के लोगों ने चामुंडा देवी के मठ और ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लिया। तालाब की काफी भूमि पर अवैध निर्माण के लिए मिट्टी और ईंटें मंगा ली हैं। ग्रामीणों ने तहसील के अफसरों से लेकर डीएम तक 46 बार शिकायती की। आश्वासन तो मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वाल्मीकि और जाटव समाज के लोग अब पलायन करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

गांव जनेटा में वाल्मीकि व जाटव समाज के 10 घर हैं। उक्त लोग तालाब के पास स्थित चामुंडा देवी मठ पर पूजा-अर्चना करते हैं। मगर पिछले काफी समय से कुछ लोगों ने तालाब की भूमि व देवी मठ के आसपास अवैध रूप से कब्जा करना शुरू कर दिया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने पास ही दूसरे तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्रीबाल बनवा ली है। वहीं अब चामुंडा देवी मठ से सटे तालाब पर कब्जा कर रहे हैं। कब्जा करने के लिए तालाब पर मिट्टी डाल दी है। निर्माण के लिए ईंटें भी मंगा ली गई हैं। मिट्टी डाले जाने से मठ भी दब गया है। पीड़ित छत्रपाल, रामौतार, पप्पू, सप्पू, ओमपाल, करन सिंह, धर्मवीर, तारा चंद्र ने बताया तालाब की भूमि और मठ को कब्जा मुक्त कराने के लिए डीएम से लेकर तहसील के अधिकारियों को 46 बार शिकायती पत्र दे चुके हैं लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। यही हाल रहा तो उनके परिवार पलायन कर जाएंगे।
विज्ञापन


--
मामले की जानकारी मिली है। बृहस्पतिवार को टीम को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी। अगर तालाब और देवी मठ पर अवैध कब्जा है तो कब्जा हटवाया जाएगा। -कमल कांत सिंह, बीडीओ ब्लॉक बनियाखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed