{"_id":"5cc60102bdec2207215a2e60","slug":"41556480258-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किसान के घर लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान के घर लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संदिग्ध परिस्थितियों में किसान के घर में आग लग गई। धुआं निकलता देखा तो गांव में शोर मच गया। मौके पर पहुंचे पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान राख हो चुका था। इसमें काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार सदमे में है।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी सामलेश पुत्र धीरेंद्र सिंह रविवार की दोपहर परिवार के साथ खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान अचानक घर से धुआं निकलता दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उन्हें दी। वह दौड़कर मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें निकल रही थी। जिसे देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया तब तक सारा सामान जल चुका था।
पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ खेत पर काम करने के लिए सुबह से गए हुए थे। दोपहर में धुआं निकलने की सूचना मिली। जल्दी से घर आए तो आग लगी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि इस आग में बाइक, घरेलू सामान, अनाज और पांच हजार रुपये की नकदी जल गई है। इसमें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसान के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। परिवार के लोग इस हादसे के बाद सदमे में हैं।